बस्ती। ‘एनएचएम’ कर्मियों ने 12 अक्टूबर से ‘प्रदेश’ व्यापी ‘हड़ताल’ करने का एलान

किया है। इसे लेकर पहले से ही पांच, छह और सात को कालाफीता बांधकर कर्मी विरोध आठ, नौ और 10 अक्टूबर को जनपद मुख्यालय पर बैठक और कार्यबहिष्कार करने का एलान कर चुके है। इसकी जानकारी सीएमओ सहित अन्य विभाग के अधिकारियों को दी जा चुकी है। इसकी जानकारी सीएमओ की ओर से शासन को भी दी जा चुकी है। जता रहे हैं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को आवाज बुलंद की। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.) की जनपद शाखा बस्ती ने संगठन के प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती और मंडल अध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा की उपस्थिति तथा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिलाधिकारी को सौंपा। संघ ने ज्ञापन के माध्यम से एनएचएम के तहत लंबे समय से निरंतर सेवा दे रहे संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके साथ ही समान कार्य-समान वेतन लागू करने तथा समान वेतन की प्रक्रिया पूरी होने तक वर्तमान मानदेय में तत्काल आवश्यक वृद्धि करने की मांग की गई। संगठन ने एनएचएम में कार्यरत कर्मचारियों के लिए आवश्यक नियमित पदों के सृजन की भी मांग की।

संघ ने नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी होने तक कर्मचारियों के हित में छह अन्य मांगें भी रखीं। इनमें 10 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता (डीए), ईपीएफ, एचआरए एवं ग्रेच्युटी का लाभ, रिक्त पदों पर गैर-जनपद स्थानांतरण, अनुकम्पा नियुक्ति तथा आउटसोर्स कर्मचारियों का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन शामिल है। इसके अलावा नियमित पदों पर होने वाली भर्ती में एनएचएम संविदा कर्मचारियों के लिए कम से कम 25 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने की मांग भी की गई। संगठन ने शासन को मांगों के निराकरण के लिए 10 दिन का समय दिया है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि निर्धारित अवधि में मांगों के संबंध में सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने कहा कि एनएचएम संविदा कर्मचारी वर्षों से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उनकी मांगों पर शासन को सकारात्मक और संवेदनशील निर्णय लेना चाहिए।

ज्ञापन कार्यक्रम में सीएमओ कार्यालय से विनय सिंह, शोभित श्रीवास्तव, राज नारायण चौधरी, राजकुमार प्रजापति (जिला प्रचारक), जिला अस्पताल से डॉ. सतीश चौधरी, डॉ. राकेश कुमार (जिला सचिव), अवधेश मिश्रा, जिला महिला अस्पताल से अजीत प्रजापति, अनीता देवी, माया, ओपेक कैली चिकित्सालय से पूजा गौड़, श्वेता यादव, सुशील चौधरी तथा विभिन्न ब्लॉकों से डॉ. इंद्रेश चौधरी, डॉ. मेराज अहमद खान, डॉ. राकेश शुक्ला, डॉ. जमील अहमद, विवेक कुमार यादव (जिला प्रवक्ता), संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में एनएचएम संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।