उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जिसके बाद शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रही. इस बीच, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हिंदू त्योहारों पर पत्थरबाजी और राहुल गांधी जैसे महान नेताओं का मौन धारण...क्या इसी दिन के लिए देश का बंटवारा हुआ था।