मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बिल्ली को खाते हुए पकड़ लिया
अमेरिका के ओहियो में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यह घटना इतनी अजीब है कि इसके बारे में सोचा तक नहीं जा सकता है. यहां एक महिला एक बिल्ली को मारकर उसे कच्चा चबाकर खा गई. ऐसा करते हुए उसका वीडियो भी सामने आया है. इस अजीब सी महिला ने एक पालतू बिल्ली को पैर से दबाकर उसकी जान ले ली. फिर उसे कच्चा चबाने लगी. ऐसा करते हुए लोगों ने जब उसे देखा तो पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बिल्ली को खाते हुए पकड़ लिया.
0 Comment