महाराष्ट्र के बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों से कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. इस बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा कि लड़कियों के खिलाफ अपराध करने वालों को नपुंसक बना देना चाहिए. जो लोग हमारी लड़कियों पर हाथ डालते हैं, उन्हें कानून से ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि वो दूसरी बार अपराध करने की न सोचें.