पाकिस्तान से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां परिवार द्वारा प्रेमी से शादी करने से मना करने पर लड़की अपनों के ही खून की प्यासी हो गई. लड़की ने परिवार के 13 सदस्यों की जान ले ली. इनमें उसके मां-बाप भी शामिल थे. मामला पाकिस्तान के सिंध प्रांत का है. पुलिस ने 13 सदस्यों की हत्या करने के आरोप में लड़की को गिरफ्तार कर लिया है.