क्या आने वाले समय में लड़के पैदा होने बंद हो जाएंगे? सिर्फ लड़कियां ही जन्म लेंगी? साइंस अलर्ट की एक रिपोर्ट में कुछ इसी तरह का खतरा जताया गया है, जिसमें कहा गया है कि पुरुषों के अंदर Y क्रोमोसोम धीरे-धीरे कम हो रहा है. इस तरह से इंसानों का पूरा भविष्य खतरे में है. हालांकि, Y गुणसूत्र के खत्म होने में लाखों साल लग सकते हैं. यदि इंसानों ने Y क्रोमोसोम के विकल्प के तौर पर एक नए जीन को नहीं विकसित किया और Y क्रोमोसोम का पतन जारी रहा तो धरती से इंसानों का जीवन खत्म हो जाएगा.