उड़ीसा के बरहमपुर से ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. इलाके के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के सात छात्रों ने बैन होने के बावजूद भी हॉस्टल में गाय के मांस को पकाकर खाया. छात्रों का बीफ पकाते हुए वीडियो किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और उसे कॉलेज के प्रशासन को दिखाकर शिकायत की, जिसके बाद कॉलेज ने 7 छात्रों को हॉस्टल से निकाल दिया. यह मामला उड़ीसा के परला महाराजा इंजीनियरिंग कॉलेज का है.