ईवीएम पर विपक्षी दलों की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. राजीव कुमार ने इस सवाल के जवाब पर कहा, "जनता मतदान में भाग लेकर सवालों का जवाब देती है. जहां तक ​​ईवीएम का सवाल है, वे 100 फीसदी फुलप्रूफ हैं. पहले भी कई बार साबित हो चुका है कि ईवीएम सही है. इसमें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है."