बुलन्दशहर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गंगानगर पर जिला बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी बसंत त्यागी रहे। जिला प्रभारी बसंत त्यागी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि "मेरा बूथ सबसे मजबूत" के मूल मंत्र पर सभी कार्यकर्ताओं व मंडल अध्यक्षों को काम करना है। बूथ अध्यक्ष, बूथ की समिति, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति का सत्यापन होना है। 471 शक्ति केंद्रों पर संयोजक बना दिए गए हैं। हर गांव, हर घर, हर व्यक्ति के पास सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। अधिक से अधिक नमो ऐप डाउनलोड करने एवं करवाने है। दीवार लेखन का कार्यक्रम शुरू करना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को जो भी जिम्मेदारी मिली है उसे अपनी भूमिका को समझते हुए अपने कार्य का निर्वहन करना है। जिला अध्यक्ष भाजपा विकास चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि निम्न कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं जैसे नमो ऐप डाउनलोड, बूथ सशक्तिकरण, विकसित भारत संकल्प यात्रा, अक्षत वितरण, स्वच्छता अभियान, मंदिर मां की बात पन्ना प्रमुख दीवार लेखन वाटर चेतना अभियान नव मतदाता सम्मेलन लाभार्थी योजना ग्राम संपर्क अभियान इत्यादि जिला अध्यक्ष ने बताया कि 22 जनवरी को प्रत्येक कार्यकर्ता को दीपावली प्रत्येक घर पर, प्रत्येक मंदिर पर, परिवार के साथ माननी है। मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक मंडल पर 100% बूथ गठित हो और सत्यापित हो। इस बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अजय त्यागी, संजय गुर्जर, संतोष वाल्मीकि, सुंदर पाल सिंह तेवतिया, संजय महेश्वरी, दीपक दूल्हेरा, दीपक ऋषि, दिवाकर सिंह, कमल मकवाना, ऊषा बंसल, शशि शर्मा, पूजा गुप्ता, अरविंद दीक्षित, आनंद चौधरी, सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चों के अध्यक्ष, पन्ना संयोजक उपस्थित रहे।