कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना के बाद मृतक डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए लोग सड़कों पर हैं. इस बीच इस हत्याकांड की जांच के लिए सीबीआई की सबसे तेजतर्रार अधिकारी ASP सीमा पाहुजा को नियुक्त किया गया है. सीमा पाहुजा ने शिमला के गुड़िया रेप और मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाने के लिए पहली बार सबसे अलग तरह की साइंटिफिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया था. सीमा पाहुजा ने हाथरस केस को भी साइंटिफिक एविडेंस के आधार पर अंजाम तक पहुंचाया था. उन्हें अपने बेहतरीन काम के लिए कई मेडल मिले हैं.