हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा में 56 साल पहले विमान हादसा हुआ था. भारतीय वायुसेना का एएन-12 विमान दुर्घटना का शिकार हुआ था. इस हादसे में चार सैनिकों की मौत हो गई थी. 56 साल बाद अब इस इलाके में चार भारतीय जवानों के शवों के अवशेष मिले हैं. भारतीय सेना के डोगरा स्काउट्स और तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू की एक जॉइंट टीम ने शव बरामद किए हैं.