हापुड़ न्यूज़
गढ़मुक्तेश्वर, 10 जून - हापुड़ जनपद की गढ़मुक्तेश्वर तहसील में रिश्वतखोरी चरम पर है। तहसील में स्थित आरके ऑफिस में बैठे प्राइवेट कर्मचारी किसानों से काम कराने के बदले खुलेआम रिश्वत लेते हैं। किसानों का आरोप है कि दाखिल-खारिज की फाइल, संशोधन की फाइल आगे भेजने या सालाना निकलवाने के नाम पर उन्हें कई-कई दिन चक्कर कटवाए जाते हैं। इसके बाद पैसे लेकर ही फाइल आगे भेजी जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गढ़मुक्तेश्वर तहसील रिश्वतखोरों का अड्डा बन चुकी है।प्राइवेट व्यक्तियों से सरकारी कागजातों की दे रखी जिम्मेदारी,जिम्मेदार अधिकारी आंखें बंद कर बैठे हैं। आरके ऑफिस में तैनात प्राइवेट लोगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि तहसील से प्राइवेट व्यक्तियों को हटाया जाए और रिश्वत लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि किसानों को लूट से राहत मिल सके।
मनजीत सिंह कि रिपोर्ट
0 Comment