हापुड़ न्यूज़ 

गढ़मुक्तेश्वर, 10 जून - क्षेत्र में झोलाछाप पशु डॉक्टरों की बाढ़ आ गई है। बिना किसी डिग्री और लाइसेंस के ये कथित डॉक्टर गली-गली घूमकर बीमार पशुओं का इलाज कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ये अंदाजे से दवाइयां देते हैं, जिससे कई बार पशुओं की हालत और बिगड़ जाती है। 
पशुपालकों ने बताया कि पशु बीमार होने पर मजबूरी में इन्हें बुलाना पड़ता है। झोलाछाप डॉक्टर मनमाने पैसे वसूलते हैं और गलत इंजेक्शन व दवा दे देते हैं। कई पशुओं की मौत भी हो चुकी है।
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि पशुपालन विभाग के अधिकारी झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई क्यों नहीं करते। विभाग की अनदेखी से इनके हौसले बुलंद हैं। 
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से मांग की है कि क्षेत्र में अभियान चलाकर झोलाछाप पशु डॉक्टरों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पशुओं की जान बचाई जा सके।

मनजीत सिंह कि रिपोर्ट