बस्ती। भारतीय जनता पार्टी, बस्ती संगठनात्मक रूप से अपने कार्यकर्ताओं को और अधिक मजबूत तथा तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस अभियान के तहत सभी बूथ स्तरों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से सभी सक्रिय बूथ सदस्यों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 6 जुलाई तक संचालित होगा। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि अभी कुछ ही दिन पहले भौतिक रूप से सभी मंडलों और जिला स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग का सफल समापन हुआ है। इस डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से अब बूथ स्तर के उन सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा, जो किन्हीं कारणों से पिछले भौतिक प्रशिक्षण वर्गों में शामिल होने से छूट गए थे। प्रत्येक बूथ पर रहने वाले सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं और सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी की आईटी टीम के विशेषज्ञ डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षित करेंगे। कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए सरल ऐप से जोड़ा जाएगा और इसके उपयोग का विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम में कार्यकर्ताओं को भाजपा के गौरवशाली इतिहास व परिचय, मोदी सरकार की प्रमुख लाभार्थी योजनाओं और श्नमो ऐपश् के संचालन के साथ-साथ भाजपा के प्रमुख संगठनात्मक कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद सभी सक्रिय सदस्यों को डिजिटल क्रेडिट और एक विशेष प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात सभी कार्यकर्ता इस प्रमाण पत्र को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट भी करेंगे आगामी 28 तारीख को पार्टी द्वारा सभी बूथों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण के साथ होगी। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी बूथों पर सघन पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित होगी, जिसमें बूथ अध्यक्ष, क्षेत्र में निवास करने वाले पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और पन्ना प्रमुख अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक के साथ ही सभी लोग एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आगामी 2 जुलाई को विशाल जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है, जिसमें जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने दी।