हापुड़ न्यूज़ 

गढ़मुक्तेश्वर, 10 जून - क्षेत्र के गांव खिलवाई में स्थित सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब की जमीन पर कुछ लोगों ने कुड़ी बनाकर छप्पर लगा रखे हैं। 
स्थानीय लोगों ने बताया कि तालाब से सटे मकान मालिकों ने मिट्टी का भराव करके तालाब की जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है। इससे तालाब का रकबा लगातार कम हो रहा है। बारिश में पानी भरने की जगह नहीं बचती, जिससे जलभराव की समस्या भी बढ़ रही है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि राजस्व विभाग व आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर तालाब की पैमाइश कराएं। तालाब की मूल जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 
ग्राम प्रधान ने भी माना कि तालाब पर अतिक्रमण हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजकर पैमाइश कराई जाएगी।


मनजीत सिंह कि रिपोर्ट