1 अक्टूबर को गलती से पैर में गोली लगने के बाद गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां डॉक्टरों ने एक्टर के पैर से गोली निकाल दी थी. वहीं तीन दिन डॉक्टर्स की निगरानी में रहने के बाद फाइनली आज गोविंदा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए. एक्टर को अस्पताल से छुट्टी मिलने की खबर से फैंस बेहद खुश हैं.