गढ़मुक्तेश्वर न्यूज़

एक बार फिर मौसम ने  बदली करवट 

गढ़मुक्तेश्वर में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। बुधवार सुबह आसमान में काले बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। ब्धवार अल सुबह आसमान में काले बादल छा गए। इसी के साथ कभी तेज तो कभी रिमझिम बरसात शुरू हो गई जिससे मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। जुलाई माह में मौसम अपने कई रंग दिखा रहा है। कभी तेज धूप से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा हैतो कभी बारिश से मौसम सुहाना हो रहा है। बुधवार को मौसम अचानक बदल गया। आसमान में काले घने बादल छा गए। सुबह से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।वहीं, अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 31 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, शहर के निचले मोहल्लों में बारिश की वजह से जलभराव हो गया जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पडा।

 मनजीत सिंह की रिपोर्ट