बस्ती। हर साल की तरह रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा की ओर से 100 से अधिक नीम, पीपल, पाकड, आम, अमरूद आदि के पौध रोपित किए गए। इस अवसर पर डा. वर्मा ने कहा कि पौध लगाने से अधिक महत्वपूर्ण है कि उसकी सेवा कर संरक्षण करना। कहा कि रोटरी द्वारा प्रति वर्ष पौध रोपित किये जाते हैं। क्लब द्वारा डा. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस बसुआपार, गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज के परिसर और रिक्त पड़ी जमीन पर पौधरोपण किये गये। डा. वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार एक मां निस्वार्थ भाव से अपने बच्चे का लालन-पालन करती है उसी तरह हमें पौधों को विकसित करना चाहिये। बाद में वृक्ष हमारा पोषण करते हैं। पौधरोपण में मुख्य रूप से रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के डा. आलोक रंजन, किशन गोयल, राजेश्वरी वर्मा, रामदयाल चौधरी, सुमिर गोयल, डा. श्याम नरायन चौधरी, विकास चौधरी, महन्थराम वर्मा, प्रतिभा गोयल आदि ने योगदान दिया।