गढ़मुक्तेश्वर, 17 मई 2026: प्रजापति धर्मशाला की एकता, सम्मान और रुके हुए निर्माण कार्यों को दोबारा शुरू करने को लेकर रविवार को धर्मशाला परिसर में सर्व प्रजापति समाज की एक बड़ी महासभा आयोजित हुई। सुबह 9 बजे हुई इस बैठक में समाज के वरिष्ठ बुजुर्ग, समाजसेवी और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

सभा का मुख्य मुद्दा लंबे समय से विवादों के चलते रुके धर्मशाला के निर्माण और विकास कार्यों को फिर से शुरू करना था। बैठक में मौजूद अधिकांश लोगों ने निर्माण कार्य जल्द शुरू करने और समाज को एकजुट रखने का समर्थन किया।
सभा में बताया गया कि कुछ लोगों द्वारा व्यक्तिगत स्वार्थ और राजनीति के चलते सामूहिक फैसलों का विरोध किया जा रहा है। उपस्थित समाज बंधुओं ने इसकी निंदा करते हुए इसे समाज हित के खिलाफ बताया। धर्मशाला पर ताला लगाकर काम रोकने के प्रयास की भी सभा में आलोचना हुई।
10 मई की बैठक में ठेका तय हुआ
इससे पहले 10 मई 2026 को हुई बैठक में धर्मशाला परिसर में पड़े मलबे को हटाने और रास्ता बनाने का काम श्री फूल सिंह को सौंपा गया था।
तय शर्तें:
1. धर्मशाला की बाईं ओर की जर्जर दीवार तोड़कर रास्ता बनाने का काम ₹7,000 में।
2. परिसर का मलबा हटाने का काम ₹2,000 प्रति ट्रॉली लाखोरी ईंट के हिसाब से।
महासभा के प्रमुख निर्णय:
1. प्रजापति धर्मशाला का निर्माण और विकास कार्य तुरंत शुरू किया जाएगा।
2. काम में बाधा डालने या समाज को बांटने की कोशिश करने वालों पर सामाजिक और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
3. भविष्य के सभी निर्णय समाज के बुजुर्गों और सर्वसम्मति से लिए जाएंगे।
4. उपस्थित लोगों ने एकता, भाईचारे और धर्मशाला के सम्मान का संकल्प लिया।
बैठक में उपस्थित लोग:
धर्मपाल सिंह, ईश्वर प्रजापति , अमन प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, वीर सिंह प्रजापति, प्रमेन्द्र प्रजापति, अमित प्रजापति, धर्मसिंह प्रजापति, शिवकुमार प्रजापति, रमेश प्रजापति,ब्रह्मानंद प्रजापति, चंदकिरन प्रजापति,राजाराम प्रजापति, प्रजापति, पप्पू प्रजापति, दलवीर प्रजापति, बिरेश प्रजापति, संजय प्रजापति, प्रो. अजय पाल प्रजापति, एडवोकेट कृष्णा प्रजापति, नरेश प्रजापति, दिनेश प्रजापति, मनोज प्रजापति, जयंत प्रजापति, अंकित, रवि प्रजापति, परविंदर प्रजापति, गौरव प्रजापति, उदय प्रजापति, ललित प्रजापति, जॉनी प्रजापति, कपिल प्रजापति, नितिन प्रजापति, सोनू प्रजापति, प्रवीण प्रजापति, सौरभ प्रजापति, अक्षय प्रजापति, रोहित प्रजापति, सूरज प्रजापति, सुमित प्रजापति, सागर प्रजापति समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
0 Comment