बस्ती। मण्डायुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयन्ती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी गयी। उन्होने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेन्द्र प्रसाद यादव, अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज कुमार तिवारी, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी, उप निदेशक पंचायत, हरिकेश बहादुर, उपश्रमायुक्त श्रीमती रचना केशरवानी, वैक्तिक सहायक बजरंग बली पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ सहायक जितेन्द्र कुमार श्रीवस्तव, शमीम अहमद, अमित उपाध्याय, शैलेश श्रीवास्तव, राजेश रसाल, अनुपम चौधरी, संदीप यादव, सौरभ कुमार, महेन्द्र कुमार, आफताब अहमद, ओम प्रकाश चौधरी, सुहेल अहमद, पवन यादव, आलोक सिंह, शलभ श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, मुमताज अहमद सहित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलायी। उन्होंने सभी को शपथ दिलायी कि राष्ट्र की एकता एवं अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगी। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की सत्यनिष्ठा से संकल्प दिलायी। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एडीएम ज्ञान चन्द्र गुप्ता, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, उप जिला अधिकारी उमाकान्त तिवारी, राजेष यादव, रश्मि यादव, कलेक्ट्रेट के वीरेन्द्र कुमार, प्रेम प्रकाश, सुरेन्द्र कुमार, सुदर्षन यादव, राजेश रंजन, धन्नजय सिंह सहित सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।