गढ़मुक्तेश्वर : कार्तिक मेले में इस बार भैंसा बुग्गी दौड़ पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मेले के दौरान कोई भी भैंसा बुग्गी दौड़ आयोजित नहीं की जाएगी।
पशु क्रूरता और मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति इस प्रतिबंध का उल्लंघन करता है या जबरन दौड़ कराने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि मेले में निगरानी बढ़ाई जाए और नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो। प्रशासन ने ग्रामीणों और पशुपालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन कर मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करें।
0 Comment