नगर के पंचायती मंदिर में विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्विरोध बनाया अध्यक्ष

गढ़मुक्तेश्वर राम लीला समिति आरम्भ से ही विवादों में घिरी,आपस में एक दूसरे पर  लगाते थे आरोप प्रत्यारोप

ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर नगर के प्राचीन पंचायती मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने करते हुए कहा कि रामलीला का मंचन भव्य रूप से कराया जाना है।   परस्पर दो रामलीला समितियों के आपसी विवाद के चलते परंपराओं को तोड़ कर कार्य में बाधाएं आ रही है। ऐसे में बाधाओं को समाप्त  किए जाने के लिए रामभक्त एकजुट हो। प्रस्ताव आया कि दोनों समितियों को सम्मान के साथ भंग कर नया अध्यक्ष सर्व समिति से बने। अध्यक्ष रूपेश पंडित ने राम लीला मंचन के कार्य में सहयोग का पक्ष रखा। वहीं दूसरी अध्यक्ष पिंकी त्यागी ने आस्था के साथ रामलीला का मंचन कराने को अपना पक्ष रखा। विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने  धनवंत जैन को अध्यक्ष का नाम पेश किया तो सैकड़ों लोगों की तालियों से सभागार गूंज गया। बतादे कि दिनांक 16 सितंबर को पंचायती मंदिर में अध्यक्ष रूपेश पंडित ने गत वर्ष की आय व्यय का ब्यौरा दिया। इसी दौरान अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव आया जबकि अध्यक्ष रूपेश पंडित ने त्यागपत्र दिया और न ही उन्हें हटाया गया। तो नए अध्यक्ष का चुना जाना अटक गया और 21 तारीख तय की गई। इसी बीच तय तारीख से एक दिन पहले 20 तारीख को गट्टा मिल में कुछेक की मीटिंग विजय शर्मा  और दिनेश त्यागी की अध्यक्षता में कर रूपेश पंडित और पिंकी त्यागी तथा विष्णु दत्त को कार्यकारी अध्यक्ष बना लिया यही से विवादों का अखाड़ा बन गया ओर आपसी विवाद शुरू हो गए। विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया,समाज सेवी मदन पाल चौधरी,कृष्ण वीर गब्बर ने कड़ी मशक्कत के साथ रामलीला समिति के विवाद को समाप्त किया। इस मौके पर राहुल शर्मा,जितेंद्र चौधरी,संजीव शर्मा,शशि आर्य,मोहित गुप्ता,नितिन जैन,राज कुमार लालू,प्रद्युम्न शर्मा,विनोद शास्त्री सहित सैकड़ों मौजूद थे।