ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: डॉ अम्बेडकर पार्क के सामने अवैध कब्जा उस समय मुक्त कराया गया जब नगर पालिका ने सीसी रोड का निर्माण कराया तो काफी नागरिकों को राहत मिली।  पिछले लंबे समय से नगर के मुख्य चौपला डॉ अम्बेडकर पार्क के सामने अवैध कब्जा किया हुआ था। गंगा मेला के समय जाम से मुक्त कराए जाने के लिए तत्कालीन कोतवाल नीरज कुमार ने रास्ता साफ करा दिया था। उसके बाबजूद दबंग अपना कब्जा बताकर ठेला पटरी से टैक्स वसूली कर रहे थे। नगर पालिका ने सोमवार को डॉ अम्बेडकर पार्क के सामने सीसी रोड का निर्माण कराया तो काफी लोगों ने खुशी का इजहार कर जाम वगैरा से राहत मिलने बताया। नगर पालिका ने नागरिकों के लिए राहत देने के साथ चौपला पर वाहनों की भीड़ के जाम से निजात मिलना बताया।