राजेश शुक्ल / बस्ती
बनकटी विकास क्षेत्र में 15 फरवरी 2026, रविवार को एक विराट कुश्ती दंगल और शिवरात्रि मेले का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम बनकटी ब्लॉक से लगभग 2 किलोमीटर दक्षिण में स्थित श्याम शिव व्यायामशाला शिव मंदिर कोनी में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी इस आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे।
यह आयोजन 18वें वर्ष के शुभ अवसर पर हो रहा है। दंगल में गोरखपुर, अयोध्या, बस्ती, नेपाल, बनारस, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों के पहलवान भाग लेंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में क्षेत्रीय जनता की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।
बस्ती के सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री (खाद्य एवं रसद विभाग) राम प्रसाद चौधरी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक महादेवा दूधराम, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह और पूर्व होमगार्ड जवान श्याम नारायण चौधरी शामिल रहेंगे। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रीय जनता से इस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।
इस विराट दंगल और शिवरात्रि मेले का आयोजन श्याम शिव व्यायामशाला शिव मंदिर कोनी, ग्राम-जोतपूरनपुर, पोस्ट रौतापार, थाना-लालगंज द्वारा किया जा रहा है। व्यवस्थापक संजय कुमार चौधरी से मोबाइल नंबर 9792272732 पर संपर्क किया जा सकता है।
0 Comment