लाडवा/हरयाणा

अनाजमंडी धर्मशाला में नवनिर्वाचित प्रधान राजीव आर्य ने ली अनाजमंडी प्रधान पद की शपथ     

लाडवा अनाजमंडी धर्मशाला में मंडी बचाओ संघर्ष समिति द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान राजीव आर्य को कार्यवाहक प्रधान स्वीटी भुल्लर व सदस्यीय कमेटी की अगुवाई में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन करवाया गया।

कार्यवाहक प्रधान स्वीटी भुल्लर ने कहा कि पिछले कई वर्षों से अनाजमंडी के व्यापारियों द्वारा चार संगठन के माध्यम से अनाजमंडी में कार्य करने का काम चल रहा था। जिसके कारण अनाजमंडी के व्यापारियों व किसानों को भारी नुकसान हो रहा था। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही एक 22 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया था। उसके माध्यम से अनाजमंडी को एक करने के लिए चुनाव सम्पन्न करवाया गया था। जिसमें राजीव आर्य व संजय गर्ग द्वारा प्रधान पद का चुनाव लड़ा गया था। जिसमें 14 वोट लेकर राजीव आर्य अनाजमंडी के प्रधान चुने गए थे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को समिति के सभी सदस्यों के सदस्यों व अनाजमंडी के व्यापारियों के साथ मिलकर शपथ ग्रहण समारोह करवाया गया। जिसमें पूरी मंडी का कार्यभार प्रधान पद के रूप में राजीव आर्य को सौंपा गया। वहीं शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेने के बाद प्रधान राजीव आर्य ने कहा कि उन्हें जो यह जिम्मेदारी अनाजमंडी की देखरेख की दी गई है उसपर वह खरा उतरने का काम करेंगे। सभी अनाजमंडी के व्यापारियों के साथ मिलकर मंडे को ऊंचाइयों पर ले जाने का काम भी करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी व्यापारियों व किसानों की समस्याएं होंगी उन्हें दूर करने का कार्य किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि जल्द ही 22 सदस्यीय कमेटी में से कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। जिसकी सूचना सभी व्यापारियों को दे दी जाएगी कि किस सदस्य को एक साल के लिए क्या जिम्मेदारी दी गई है। वहीं इससे पूर्व उन्हें गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। मौके पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता, अवतार सेखों, अमन गुप्ता, विकास सिंघल, बलदेव राठी, बबला बपदी, अरविंद सिंघल, राकेश मलिक, प्रमोद धवन, संजय गर्ग, राजू खुराना, मोहन लाल, सुरेन्द्र सिंगला, सुभाष काम्बोज, रणबीर सिंह, मुकेश काम्बोज, प्रेम काम्बोज, पवन बंसल आदि मौजूद थे।