बिहार के जमुई में आईपीएस बनाने के नाम पर एक युवक के साथ हुई धोखाधड़ी का मामला देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. अब 18 वर्षीय मिथिलेश ठगी का शिकार होने के बाद नया सपना देखने लगा है.  अह मिथिलेश कह रहा है कि अब वह पुलिस नहीं बनेंगे, बनेंगे तो डॉक्टर बनेंगे. इस सवाल पर कि डॉक्टर बनकर क्या करोगे? इस पर जवाब में कहता है कि सबको बचाएगा.