आज महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि है। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गांधी जी की हत्या कर दी थी। महात्मा गांधी का भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान था। पूरा देश आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है और बापू को याद कर रहा है। आप भी अपने विचारों में बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करें।