वियतनाम में रहने वाले एक भारतीय शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ कि जानकर आपकी रूह कांप जाएगी. पेट में असहनीय दर्द से छटपटाते हुए शख्स अस्पताल पहुंचा. अल्ट्रासाउंड में डॉक्टरों को उसके पेट में कुछ ऐसा दिखा कि डॉक्टर भी हैरान रह गए. शख्स के पेट में 65 सेंटीमीटर लंबी ईल मछली थी, वो भी जिंदा. ये मछली शक्स की आंत चबा गई थी. डॉक्टरों ने तुरंत ईल को शख्स के पेट से निकाला और शख्स की जान बचाई. शख्स ने खुद ही अपने प्राइवेट पार्ट में ये ईल मछली डाली थी.