बस्ती। जिन बहुओं को सास की इज्जत करनी चाहिए, उनका पैर दबाना चाहिए, उनका ख्याल रखना चाहिए, अगर वही बहु मां समान सास को मारे पीटे तो इसे हम और आप क्या कहेगें, और इसके लिए किसे दोष देगें? बेचारी और अभागी सास के लिए और भी दुखदाई हो जाता है, जब उसकी दोनों बहुंए मिलकर मारे। अगर सास को अपनी ही दोनों बहुओं से बचाने के लिए एसपी के पास जाना पड़े और मुकदमा दर्ज करवाने की गुहार लगानी पड़े तो यह किसी भी सास के लिए कठिन समय समय होता है। मामला हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़हर कला निवासिनी शान्ती पत्नी स्वर्गीय नन्दलाल का है। एसपी को दिए आवेदन में इन्होंने बहु सीमा व मनीषा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह दोनों बहु उन्हें मारती है, और तुम्हें गांव में रहने नहीं देगें। शान्ती ने कहा है कि पति के निधन के बाद वह मकान के अलग कमरे में रहकर खुद मेहनत मजदूरी करके तथा अपनी लड़की नीलम के साथ रहकर अपना भरण पोषण कर रही है। उसने ती बीघा जमीन लेकर गल्ले पर गेहूँ बोआई की थी, गत 31 मार्च को अपने गांव आयी और गेहूँ देखने व कटवाने के लिए खेत पर गयी तो पता चला उसके पतोहू सीमा व मनीषा द्वारा गेहूँ व सरसों स्वयं व कम्पाइन मशीन से कटवा कर चोरी से उसको ले जाकर बेच लिया। सीमा व मनीषा द्वारा कहा जा रहा है कि तुमको यहां नहीं रहने देगें और अगर तुम फिर से खेत में कोई भी अनाज बोओगी उसे भी फिर में काट कर बेच देगें। तुम हम लोगों का कुछ नही कर पाओगी। उसने इस मामले में न्याय दिलाने की मांग किया है। मारापीटा भी।
- Loading weather...
- |
- Last Update 18 May, 04:04 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment