दौलतपुर कलां में दशहरा के पावन पर्व पर धू धू कर जला रावण
मुकेश कुमार
ऊंचागांव : विकासखंड क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां में आदर्श रामलीला मंचन के बाद राम और रावण के बीच घनघोर युद्ध हुआ। युद्ध के बाद भगवान राम के धनुष से निकला हुआ बाण जा करके रावण को लगा और बाण लगते ही रावण का वध हो गया। और 50 फिट के रावण का पुतला धू धू कर जल उठा। असत्य पर सत्य की विजय हुई और रावण का घमंड चूर चूर हुआ। राम के बाण द्वारा रावण का अंत किया गया। वहीं राम और रावण का घनघोर युद्ध देख लोग रोमांचित हो गए। हजारों की संख्या में लोग राम और रावण का युद्ध देखने को जुटे और रावण दहन का आनंद लिया। और इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद करते हुए नज़र आए। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दौलतपुर कलां में रामलीला मैदान में रामलीला कमेटी दौलतपुर कलां द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। राम रावण को ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठा करके एक साथ दौलतपुर कलां रामलीला मैदान में ले जाया गया। जहां भगवान राम और रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। इसके बाद भगवान राम ने बाण निकालकर धनुष से मारा और भगवान राम का बाण रावण को लगते ही रावण का वध हो गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलीस प्रशासन की चप्पे चप्पे पर विशेष निगरानी रही। पुलिस प्रशासन द्वारा दशहरा रामलीला मैदान में ड्रोन केमरो द्वारा सख्त निगरानी रखी गई। इस ऐतिहासिक दशहरा के पावन पर्व पर राम और रावण के युद्ध और रावण दहन को देखने के लिए कई किलोमीटर से लोग दौलतपुर कलां रामलीला मैदान में पहुंचें। और घंटों इंतजार के बाद रावण दहन और मेले को देखकर ही गए। दशहरा पावन पर्व को लेकर कमेटी द्वारा रावण दहन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। रामलीला मैदान में कमेटी सदस्य: मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवसरन सिंह लोधी, और सोनू लोधी जिला पंचायत सदस्य,अध्यक्ष देशराज सिंह, रामचरण दरोगा पूर्व एस आई,उपाध्यक्ष पंकज सिंह, कोशा अध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव जयप्रकाश सिंह, सुबोध ऐडवोकेट, मंच कोशा अध्यक्ष राजू सिंह पाल, बंटी कुमार, गौरव, संटू कुमार, योगेन्द्र कुमार, पूर्व अध्यक्ष मनोज लोधी,सुभाष सिंह , आदि लोग मौजूद रहे।
0 Comment