दिल्ली में एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी की लोहे के तवे से हत्या कर दी. आरोपी का अपनी प्रेमिका के साथ अवैध संबंध था. मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला आरोपी शख्स ओम प्रकाश का बिंदु नाम की एक महिला के साथ अवैध संबंध है. वह सुबह घर आया था, जहां उसकी पत्नी सीमा और बेटी के साथ बहसबाजी हुई और उसने लोहे के तवे से उन पर हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.