दक्षिण अफ्रीका की अवैध खदान में 100 मजदूरों की मौत का मामला सभी को झकझोर देने वाला है। ये मजदूर कई महीनों से खदान में फंसे हुए थे और भूख-प्यास से जूझ रहे थे। यह घटना स्टिलफोंटेन शहर के पास स्थित बफेल्सफोंटेन में एक सोने की खदान में घटी। जब इन मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की गई, तो पता चला कि भूख और प्यास के कारण उनकी मौत हो चुकी थी। यह घटना अवैध खनन की खतरनाक स्थिति और मजदूरों की असुरक्षित परिस्थितियों का शर्मनाक उदाहरण है।