नोएडा की कोतवाली 49 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए
चोरी हुई दो भैंसों को महज 18 घंटे में बरामद कर लिया और चोरी के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जब भैंसों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, तो पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि भैंस की लंबाई लगभग 7 फीट है, रंग काला है, पूछ काली है, सींग खुले और घुमावदार सफेद हैं, आंखें काली हैं और माथे पर सफेद बाल हैं। इसी विवरण के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भैंसों को खोज निकाला और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
0 Comment