बस्ती। जनगणना डयूटी में अनियमिता के सवाल को लेकर शिक्षकों का धरना उप जिलाधिकारी कार्यालय हर्रैया के समक्ष दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। तहसीलदार हर्रैया और खण्ड शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जितने भी आवेदन पत्र आये हैं उनका संशोधन शनिवार की रात्रि में करके ड्यूटी की सूची ग्रुप पर भेज दी जाएगी । यदि किसी का तब भी गड़बड़ी रहती है तो खंड शिक्षा अधिकारी उसका संशोधन करा देंगे। इसी शर्त के साथ धरना स्थगित किया गया ।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि धरना स्थल पर तहसीलदार हरैया अभय राज और खंड शिक्षा अधिकारी प्रभात श्रीवास्तव विजय आनंद आए और विस्तृत रूप से वार्ता हुआ। अध्यापकों ने जनगणना की किट लेने से इनकार कर दिया क्योंकि उसमें नियुक्ति आदेश आईडी नजरी नक्शा सहित तमाम अभिलेख नहीं थे ।
धरने पर बैठे शिक्षकों और संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने तहसीलदार से यह भी कहा कि यदि गड़बड़ी ठीक नहीं होगी तो सोमवार से पूरे जनपद के शिक्षक हरैया तहसील में आकर आंदोलन करेंगे। धरने में उदय शंकर शुक्ला के साथ चंद्रिका सिंह, बालकृष्ण ओझा, ओमकार उपाध्याय, हरेंद्र यादव, सतीश शंकर शुक्ला, राजीव पाण्डेय, शिव प्रकाश सिंह, सुधीर तिवारी, अखिलेश पाण्डेय, विनोद यादव, रवींद्रनाथ, सुनील पाण्डेय, लालेंद्र कुमार, वैभव कनौजिया, राम प्यारे, कल्पनाथ, जनार्दन शुक्ला, मदन गोपाल पाण्डेय, राहुल सिंह मुरली धर दिवाकर सिंह, राजकुमार, राजेश कुमार, स्कंद मिश्रा, विकास पाण्डेय, संतोष शुक्ला, संजीव सिंह, नरेन्द्र दुबे, अवनीश तिवारी, विनोद कुमार, प्रमोद त्रिपाठी, रामसागर वर्मा, विकास मिश्रा, विकास द्विवेदी, विकास मिश्रा, शैलेश राय, हनुमान प्रसाद, भोलानाथ, शैलेश नंदिनी देवी, संध्या पाण्डेय, नीलम, हनुमान दुबे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
- Loading weather...
- |
- Last Update 08 Jul, 11:10 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment