गौरव शर्मा l
ग्रेटर नोएडा l जनपद में ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाते हुए निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गौतमबुद्धनगर डॉ उदित नारायण पांडेय ने बताया कि आज सहायक संभागीय अधिकारी( प्रवर्तन) नन्द कुमार, अभिषेक कनौजिया व यात्रीकर अधिकारियों द्वारा ओवर लोडिंग पर कड़ी कार्यवाही करते हुये मई माह मे ओवरलोड 206 वाहनों के विरुद्ध चालान कर सेक्टर 142, जेवर क्षेत्र, नालेज पार्क, बादलपुर, डी पार्क सेक्टर-62 थाने में निरुद्ध किया गया तथा प्रशमन शुल्क रु 129 लाख 40 हजार आरोपित किया गया तथा रू 50 लाख 80 हजार वसूल किये गये । उन्होंने ओवरलोडिंग ट्रकों, मिनी ट्रकों के संचालकों एवं वाहन चालकों को बताया कि वाहन में क्षमता से अधिक माल लादने से कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। यह न केवल वाहन चालकों और सड़क पर चलने वालों के लिए खतरा पैदा करता है, बल्कि आर्थिक और पर्यावरणीय नुकसान भी पहुंचाता है।
- Loading weather...
- |
- Last Update 06 Jul, 12:48 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment