हापुड़ न्यूज़ 

सीसीटीवी फुटेज के साथ आरोपित दिए जाने पर भी पुलिस गंभीर नहीं

बाल अपराधियों के गिरोह  को बदमाशों का हो सकता है संरक्षण

ओमप्रकाश गौतम

गढ़मुक्तेश्वर नगर में बदमाशों ने एक नया तरीका ईजाद किया है। बाल अपराधियों का गिरोह बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है।  सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद होने पर फुटेज सहित बाल अपराधी को पकड़ कर पुलिस को दिए जाने के बाद भी पुलिस गंभीर नहीं है। मुख्यमंत्री के अपराधमुक्त दावे में चार चांद लगा रहा है जिससे नागरिकों में रोष बढ़ रहा है। 
बता दें कि नगर में बदमाशों ने एक नया तरीका अपनाकर गरीब परिवारों के मासूम बच्चों का गिरोह तैयार किया है। दिनांक 10 अगस्त को चोरी का प्रयास करने पर पकड़ लिया तो आरोपी ने  बताया कि चार पांच मिलकर चोरी करते है। पांच अगस्त को तहसील के पीछे रहने वाले शनि सहित तीन ने चोरी की थी। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद थी। बाल आरोपी को वीडियो,सीसीटीवी फुटेज सहित पुलिस को सौंप दिया गया। 

नगर के सियाना रोड गंगा अस्पताल के पास राकेश की चाय की दुकान के गल्ले से नकदी लेकर फरार हो गए वारदात सीसीटीवी में कैद है।  श्रीनिवास सिंह अधिवक्ता ने बताया कि तहसील पर 11 हजार नकदी चोरी कर फरार हुए। एक सप्ताह पहले कांछिद प्रजापति के भतीजे के घर में नकदी चोरी कर गए।  हाइवे ली ग्रांड होटल से दो बाल अपराधी बाइक चोरी भी सीसीटीवी में कैद होकर रह गई। नगर के राजनगर निवासी रत्न पाल सिंह के घर में चोरी कर ले गए वहीं आदर्श नगर में ताज मोहम्मद के घर में भी बाल अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया कि एक महीना में एक दर्जन चोरी की घटना के अलावा साप्ताहिक पैठ में चोरी कर रहे है। चोरी की घटना लगातार बढ़ने बाल अपराधियों पर कारवाई नहीं होने पर रोष व्याप्त है। मुख्यमंत्री को पोर्टल पर शिकायत कर वारदातों का खुलासा कर कारवाई किए जाने की मांग की है।  कोतवाल डी एस बिष्ट का कहना है कि टीम बनाकर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है जल्द खुलासा किया जाएगा। 
हापुड़ एस पी ज्ञानंजय सिंह ने  कोतवाली पुलिस पर नाराज होते हुए आरोपियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।