बस्ती। मान सरोवर की यात्रा करने वाले देश के पहले सिख सरदार कुलवेंद्र सिंह मजहबी ने प्रशासन और पालिका के ईओ को खुली चुनौती देते हुए कहा है, कि अगर हिम्मत हो तो बादशाह टाकीज के बगल रोैता की ओर जाने वाली सड़क और उनके गेट के बगल अवैध निर्माण को ध्वस्त करके दिखाए, कहा कि हमनेे भी कब्जा किया था, लेकिन प्रशासन और पालिका के कहने पर तुड़वा दिया, लेकिन अभी तक लेखपाल ने अतिक्रमण को नहीं हटाया, जबकि लेखपाल के अतिक्रमण के चलते उनका गेट नहीं खुल पा रहा है, और न वह सामने रास्ता खोल पा रहे है। प्रशासन इस लिए कार्रवाई नहीं कर रहा है, क्यों कि मामला लेखपाल के परिवार का है। कहा कि सड़क के बीच से 50 फिट छोड़कर बनवाना चाहिए, लेकिन 25 फिट भी नहीं छोड़ा गया। आए दिन इसे लेकर दुर्घटनाएं होती रहती है, सड़क की चौड़ाई कम होने से हमेशा बड़ी वाहनों के टकराने का खतरा बना रहता है। इलेटानिक चैनल वालों के सवालों का जबाव देते हुए कहा कि प्रशासन और नगर पालिका का सारा जोर गरीबों पर चलता है। लेकिन जहां पर दुर्घटना होने का सबसे अधिक खतरा है, उसके तरफ ध्यान नही नहीं जा रहा है। जोर देकर कहते हैं, कि प्रशासन और नगर पालिका के इस पक्षपातपूर्ण रर्वेये के चलते अतिक्रमण की घटनाएं दिन प्रति दिन चलतली जा रही है, जिसके चलते लोगों को पटरी पर जाना मुस्किल हो गया। एक तरफ प्रशासन और पालिका उन लोगों पर दबाव बनाकर अतिक्रमण हटवाने को विवष कर रही है, और दूसरी तरफ जो पालिका और प्रशासन को ढ़ेगा दिखाते हैं, उन पर नरमी बरत रही है। कहा कि आज जो शहर की हालत हैं, उसके लिए पालिका और प्रशासन दोनों जिम्मेदार है। अतिक्रमण के मामले में दन दोनों ने कभी जिम्मेदारी को निभाया ही नहीं, अगर निभाए होते हो सड़क किनारे लेखपाल मकान न बनवा लिए होते। कहना गलत नहीं होगा कि आज जो षहर अतिक्रमण की चपेट में हैं, उसके लिए पालिका और प्रशासन ही जिम्मेदार है। कहा कि उसके बगल वाले अतिक्रमण को हटाने के लिए क्षेत्र के लोगों ने अनेकों पत्र प्रशासन और पालिका को दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं है।, ऐसा लगता है, कि प्रशासन और पालिका लेखपाल के परिवार का अतिक्रमण हटवाना ही नहीं चाहता। क्यों नहीं हटवाना चाहता है, यह सवाल कई सवालों से क्षेत्र के लोग पूछ रहे हैं, लेकिन कोई जबाव नहीं मिल रहा। लेखपाल का परिवार प्रशासन और पालिका को चिढ़ा रहा है, और दोनों खामोश है। जिस तरह का चैलेंज सरदार कुलवेंद्र सिंह ने प्रशासन और पालिका कों दिया, इससे पहले किसी ने भी मीडिया के सामने इस तरह की चुनौती नहीं दी होगी। अगर प्रशासन और पालिका ने इस चुनौती को स्वीकार नहीं किया तो माना जाएगा कि दोनों को अतिक्रमण हटाने में कोई रुचि नहीं है।
- Loading weather...
- |
- Last Update 13 May, 05:46 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment