देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार रात साढ़े 11 बजे आखिरी सांस ली. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रतन टाटा का इलाज चल रहा था. आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रतन टाटा का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए नरीमन प्लाइंट के NCPA लॉन में रखा जाएगा. रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने आज मुंबई में सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द करने का ऐलान किया है. साथ ही राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करने का फैसला भी महाराष्ट्र सरकार ने लिया है.