पति ने अपनी पत्नी की कार में आग लगा दी जिससे महिला की मौत हो गई
केरल के कोल्लम शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां एक पति ने अपनी पत्नी की कार में आग लगा दी जिससे महिला की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 44 साल बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि जब ये दुर्घटना हुई उस समय महिला कार में अपने किसी दोस्त के साथ यात्रा कर रही थी. पुलिस ने आरोपी पति पद्मराजन को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
0 Comment