प्राचीन ‘इतिहास’ विषय के ‘शोध’ पर मिली ‘अवधेश’ को ‘पीएचडी’ की ‘उपाधि’
बस्ती। कपिलवस्तु सिद्धार्थ विशवविद्यालय से संबद्ध पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर से प्राचीन इतिहास विषय में छात्र अवधेश कुमार ने पीएचडी शोध की पढ़ाई पूरी कर उपाधि प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संतोश कुमार सिंह ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। महाविद्यालय की शिक्षक डॉ गजेंद्र उबारन गिरि ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से वर्ष 2024 से महाविद्यालय कॉलेज को पीएचडी शोध के लिए नामित किया गया है। जहां पहली बार छात्र अवधेश कुमार ने कॉलेज के शोध निर्देशक राजेश कुमार तिवारी के दिशा-निर्देश में प्राचीन इतिहास विषय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। जिसका विषय नारद महापुराण एक सांस्कृतिक अध्ययन रहा। उन्होंने बताया कि इस ग्रामीण क्षेत्र के लिए यह बहुत ही उपयोगी है। क्योंकि अब महाविद्यालय के बच्चे भी पीएचडी की पढ़ाई शोधकर पूरी कर सकेंगे और उन्हें दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कॉलेज के शिक्षक डॉ भरत गौतम, डॉ सुधीर कुमार, डॉ अनुज कुमार, सत्य प्रकाश, डॉ सीमा जयसवाल, राम प्रकाश वर्मा आदि ने प्रशंसा व्यक्त की।
0 Comment