हापुड़ न्यूज़
पिलखुवा छिजारसी टोल कर्मियों ने किसान संगठन के कार्यकर्ताओं से की हाथो पाई!
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर सोमवार को एक बार फिर विवाद हुआ। टोल कर्मियों ने किसान संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई की। घटना के बाद किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसान संगठन के कार्यकर्ता जब परिवार के साथ वाहन से गुजर रहे थे, तब टोल कर्मियों से उनकी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर टोल स्टाफ ने मारपीट और गाली-गलौज की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।छिजारसी टोल प्लाजा पहले भी विवादों में रहा है। कुछ महीने पहले एक अधिवक्ता से टोल कर्मियों ने विवाद के दौरान उनकी सोने की अंगूठी रख ली थी। इस घटना पर टोल प्लाजा संचालक को छह लाख रुपए का जुर्माना भरना पड़ा था।स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा पर अक्सर वाहन चालकों और टोल स्टाफ के बीच विवाद होता है। टोल कर्मी नियमों को नजरअंदाज कर वसूली करते हैं। विरोध करने पर वे बदसलूकी और मारपीट पर उतर आते हैं।
मनजीत सिंह की रिपोर्ट
0 Comment