पिछले कुछ समय से भारत और कनाडा के बीच के संबंधों में खटास आई है. कनाडा से वापस बुलाए गए भारत के दूत संजय वर्मा ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम कनाडा के मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल थे लेकिन अब गोल्डी बराड़ का नाम लिस्ट से हटा दिया गया है.