नरसेना मे दशहरा के पावन पर्व पर धू धू कर जला रावण

मुकेश कुमार 

ऊंचागांव : विकासखंड क्षेत्र के गांव नरसेना में आदर्श रामलीला मंचन के बाद राम और रावण के बीच घनघोर युद्ध हुआ। युद्ध के बाद भगवान राम के धनुष से निकला हुआ बाण जा करके रावण को लगा और बाण लगते ही रावण का वध हो गया। और 40फिट के रावण का पुतला धू धू कर जल उठा। असत्य पर सत्य की विजय हुई और रावण का घमंड चूर चूर हुआ। राम के बाण द्वारा रावण का अंत किया गया। वहीं राम और रावण का घनघोर युद्ध देख लोग रोमांचित हो गए। हजारों की संख्या में लोग राम और रावण का युद्ध देखने को जुटे और रावण दहन का आनंद लिया। और इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद करते हुए नज़र आए। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नरसेना में रामलीला मैदान में रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। राम रावण को ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठा करके एक साथ नरसेना रामलीला मैदान में ले जाया गया। जहां भगवान राम और रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। इसके बाद भगवान राम ने बाण निकालकर धनुष से मारा और भगवान राम का बाण रावण को लगते ही रावण का वध हो गया। दशहरा के त्योहार को लेकर नरसेना पुलिस प्रशासन ने ने ड्रोन कैमरों द्वारा चप्पे चप्पे पर विशेष निगरानी रखी गई।और घंटों इंतजार के बाद रावण दहन और मेले को देखकर ही गए। दशहरा पावन पर्व को लेकर कमेटी द्वारा रावण दहन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे।