गढ़मुक्तेश्वर
नगर पालिका परिषद में नियमों को ताक पर रखकर हो रही अवैध नियुक्तियों के खिलाफ आज सभासदगण एकजुट होकर उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर से मिले।
आरोप लगाया कि
नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर द्वारा बिना शासनादेश, बिना सक्षम स्वीकृति, बिना बोर्ड मीटिंग एवं बिना प्रस्ताव पारित कराए आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों की नियुक्तियाँ की जा रही हैं, जो कि सीधे-सीधे शासनादेश, प्रशासनिक मर्यादा एवं वित्तीय अनुशासन का खुला उल्लंघन है।
इसी गंभीर विषय को लेकर सभासदों ने उप जिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा गया और मांग की गई कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच कराई जाए, अवैध नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त प्रशासनिक एवं विधिक कार्यवाही की जाए।
सभासदगणों ने स्पष्ट किया कि नगर के हितों, पारदर्शिता और कानून के पालन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और यदि अनियमितताओं पर शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाती रहेगी।
0 Comment