हापुड़: हिमांशु गौतम, मुख्य विकास अधिकारी हापुड द्वारा विकास खण्ड-सिम्भावली कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय श्री अनवर शेख, परियोजना निदेषक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, हापु़ड़, श्री सुधीर कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, (ग्रा0वि0), (सहकारिता) तथा अवर अभियन्ता (ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग/ल0सि0) एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण टिप्पणी निम्नवत हैः-
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी ग्राम सचिवों के साथ बैठक कर निर्देश दिए गए कि सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाएं जैसे- पेंशन, सोशल सेक्टर के सत्यापन, एस0आई0आर0, फार्मर रजिस्ट्री, आर0टी0ई0, अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिकों के बच्चों का पंजीकरण कराना, फैमिली आईडी, स्वयं सहायता समूह का गठन करना एवं उनको मार्केट से लिंक कराने के कार्यों को रणनीति बनाकर ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित नहीं होना चाहिए।
0 Comment