महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है. उस पर अपनी प्रेमिका की हत्या का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक आरोपी जवान ने गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद उसे दफना दिया और फिर उसके शरीर को सीमेंट से ढक दिया. ये घटना फिल्म दृश्यम की याद दिलाती है. एक अधिकारी ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी है. रिपोर्ट के मुताबिक 28 अगस्त को 32 वर्षीय पीड़िता के लापता होने के बाद जांच की शुरुआत हुई. पुलिस अधिकारी ने कहा, 'यह मामला फिल्म दृश्यम से मिलता जुलता है, जहां आरोपी ने सावधानीपूर्वक हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया.'
- Loading weather...
- |
- Last Update 26 Sep, 05:17 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment