लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में बारिश के दौरान महिला से छेड़छाड़ और राहगीरों से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया था, अबतक इस मामले में कुल 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. गोमतीनगर मामले को संज्ञान में लेते हुए गोमती नगर इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज और चौकी पर मौजूद समस्त पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया गया था.