बस्ती। लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल, कटरा बस्ती में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय का वातावरण कृष्णमय हो उठा और नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, निदेशक राहुल सिंह एवं प्रधानाचार्या अपर्णा सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक राधा-कृष्ण नृत्य प्रस्तुति से हुई। बच्चों की सुंदर वेशभूशा, भाव-भंगिमाओं और मनमोहक नृत्य ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी मासूमियत और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा एक शानदार कृष्ण लीला का मंचन प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर उनके जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों को प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों, कर्म और श्रीमद्भगवद्गीता के सार को सरल एवं सुंदर रूप में प्रस्तुत कर सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों के प्रयास, आत्मविश्वास और प्रतिभा की प्रशंसा की तथा उन्हें इसी प्रकार पूरे उत्साह और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अपर्णा सिंह ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों की सीख दी। उन्होंने कहा कि यह समय बच्चों के लिए सीखने और शिक्षा प्राप्त करने का है। यदि वे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे, अच्छे संस्कार अपनाएँगे और अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहेंगे, तो भविष्य में वे एक अच्छे इंसान बनकर समाज और देश के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह समारोह केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रहा, बल्कि बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कार, नैतिक मूल्यों और श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का सुंदर अवसर भी प्रदान किया। विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता है। शिक्षा, संस्कार और संस्कृति के साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक और सार्थक कदम।
- Loading weather...
- |
- Last Update 05 Sep, 10:55 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment