गढ़मुक्तेश्वर, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा का आगाज आज १०वीं कक्षा की परीक्षा से देश भर के विभिन्न केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्नता से हो गया। परीक्षा केदो से बाहर निकलते हुए छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।अधिकांश छात्रों और शिक्षकों की राय थी कि प्रश्नपत्र काफी सीधा और संतुलित था। वहीं कई छात्रों ने इस समय पर पूरा करने में कठिनाई का अनुभव किया। परीक्षा देकर बाहर आए छात्रों ने बताया कि गणित का पेपर एनसीईआरटी के ही आसपास था छात्रों ने बताया कि केस स्टडी एवं कैलकुलेशन वाले प्रश्न काफी समय लेने वाले थे। डी.एम.पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री राजेंद्र चौधरी ने बताया कि शिक्षा विशेषज्ञ एवं गणित अध्यापकों ने विश्लेषण करते हुए इसको स्टूडेंट फ्रेंडली प्रश्नपत्र बताया। पेपर की प्रकृति मध्यम थी,न बहुत आसान,न बहुत कठिन। गौरतलब है सीबीएसई की १०वीं और १२वीं की बोर्ड परीक्षाएं १७ फरवरी २०२६ से शुरू हो गई है इस बार लगभग ४६ लाख परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे बोर्ड की ओर से जारी समय सारणी के अनुसार पहले दिन अर्थात १७ फरवरी को दसवीं कक्षा के गणित स्टैंडर्ड ओवैसी की परीक्षा हो संपन्न हुई। सीबीएसई बोर्ड १०वीं गणित की परीक्षा का पेपर कुल पांच विभागों में आया था।जिसके अंतर्गत बहुविकल्पीय प्रश्न,शॉर्ट आंसर टाइप क्वेश्चन,केस बेस्ड सवाल और लॉन्ग आंसर टाइप क्वे श्चन पूछे गए थे।
- Loading weather...
- |
- Last Update 06 Jul, 12:34 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment