हापुड़ न्यूज़ 

गढ़मुक्तेश्वर।  किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गिल के नेतृत्व में सोमवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने गढ़ तहसील का घेराव कर विद्युत विभाग के जेई संजय कुमार और लाइनमैन की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया_। 

प्रेसनोट जारी कर संगठन ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी किसानों और मजदूरों से नए मीटर, कनेक्शन व बिल सुधार के नाम पर पैसे मांग रहे हैं। रुपए न देने पर उपभोक्ताओं को परेशान किया जाता है और चक्कर लगवाए जाते हैं।

_जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गिल_ ने कहा कि "ये भ्रष्ट अधिकारी खुद को जनता का मालिक समझते हैं। ऐसे लोगों को कुर्सी पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा।" 

संगठन ने 5 सूत्रीय मांगें रखीं:  
1. *मीटर लगाने के नाम पर रुपए की मांग बंद हो*  
2. *नया विद्युत कनेक्शन दलालों के माध्यम से न हो*  
3. *बिजली कनेक्शन नाम बदलने के लिए उपभोक्ता न भटकें*  
4. *उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई हो*  
5. *बिना सूचना दिए मीटर का लोड न बढ़ाया जाए*

*ज्ञापन व प्रदर्शन में ये पदाधिकारी रहे मौजूद:*  
जिला अध्यक्ष _वीरेंद्र गिल_, जिला उपाध्यक्ष _सैकी_, _सचिन चौधरी_, जिला महासचिव _धर्म सिंह_, जिला सचिव _सरजीत सिंह_, तहसील अध्यक्ष हापुड़ _रविंद्र पाल सिंह_, तहसील अध्यक्ष गढ़ _दाताराम_, नगर अध्यक्ष _जोगेंद्र पाल_, ब्लॉक अध्यक्ष _सुखबीर सिंह_, _मुकेश यादव_, जिला उपाध्यक्ष युवा _मनोज चौहान_, शशांक गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष _गढ कृष्णकांत राणा_,बृजकिशोर _धर्म सिंह_, नदवीप सिंह, मीडिया प्रभारी _गढ विनय सागर_, _पुष्पेंद्र_, _लोकेश कुमार_, सचिव चौहान नगर अध्यक्ष गढ़ युवा प्रकोष्ठ _जितेंद्र राणा_, नगर प्रवक्ता _अंकुर शर्मा_, तहसील संगठन मंत्री गढ़ _शौरभ सिंह_, कानूनी सलाहकार गढ़ _मुर्सलीन_, ब्लॉक संगठन मंत्री गढ़ _चमन सिंह_, सभासद  सभासदगण_, विजय यादव_, _इकरामपुर_, _अंकित कंसल_, _अरुण गढ़_, _प्रदीप निषाद_, _सदीप सागर_, _सौरभ मोहम्मद_, _गफरार हसन_, _मोहम्मद असीम_, _मोहम्मद फरशात_, _मोहम्मद आरिफ_ सहित संगठन के अन्य साथी मौजूद  रहे।

मनजीत सिंह कि रिपोर्ट